भोगांव: मंछना में चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने कराया मुक्त, चलाया बुलडोजर
भोगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम मंछना निवासी संतोष कुमार ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने टीम गठित कर चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। वहीं डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम नीरज द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर कर कब्जा मुक्त कराते हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने का काम किया है।