कटेया: कटेया थाना पुलिस ने ई-रिक्शा से 145 लीटर देशी शराब बरामद की, तस्कर गिरफ्तार
कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 145 लीटर देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच अभियान के दौरान मलपुरा पुल के पास एक ई-रिक्शा की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया