सतना के बजरहा टोला में चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो गुरुवार की रात का बताया जा रहा है जिसमे कुछ युवक एक युवक को चोरी के शक में पीटते नजर आ रहे है, स्थानीय लोगो की माने तो युवक चोरी की नीयत से घर में घुसा हुआ था जिसे मोहल्ले के लोगों ने संदिग्ध हालात में देखकर उसकी पिटाई कर दी।