फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर जिला न्यायालय में नौकरी करने वाला बाबू जेल में, अपर सत्र न्यायालय का फैसला
सतना की नवम अपर सत्र न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है,जिसमे सतना जिला न्यायालय में फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल कर 9 साल तक नौकरी करने वाले आरोपी को सात साल की सजा सुनाई है पैरवी कर रहे ए जी पी रावेन्द्र सिंह ने ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राधे श्याम बर्डे को माननीय न्यायालय द्वारा दोषी पाया गया है।