शिवहर: डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
डीएम पंकज कुमार ने आज के बैठक में लोक शिकायत, कानून व्यवस्था व भूमि विवाद पर चर्चा की है. अंचल स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित मामले में त्वरित निष्पादन हेतु अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है. वहीं लोक अभियोजन पदाधिकारी सभी विशेष लोक अभियोजक को निर्देश दिया गया है कि अभिलंब लंबित मामलों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें. बैठक में एडीएम, एसडीएम, एसडीपीओ मौजूद थे।