इंदौर: गर्मियों को देखते हुए जू प्रबंधन ने की जानवरों के लिए विशेष व्यवस्था, जानवर भी उठा रहे हैं स्विमिंग पूल का लुत्फ
Indore, Indore | May 28, 2024 हर साल गर्मियों के पूर्व जू में प्रबंधन द्वारा कई बदलाव किये जाते है, जिसमे पिंजरों में हरी नेट लगाने के साथ ही पानी के छिडकाव और कूलर फंखो की व्यवस्था शामिल होती है। इसी के चलते इस बार ज्यादा गर्मी के मद्देनजर जू में पिंजरों में ठंडक बनाये रखने की कवायद की गई है। वही जू में शेरों के पिंजरों में की गई स्विमिंग पूल की व्यवस्था का आनंद भी शेर खूब उठा रहे हैं।