इंदौर: मंत्री विजयवर्गीय बोले-* इंदौर में 3 घंटे में लगाएंगे 51 लाख पेड़
Indore, Indore | May 28, 2024 इंदौरवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है। मंत्री विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'आज पूरा देश जल रहा है। इंदौर भी उस जलन से बचा नहीं है। शहर में 42 डिग्री तापमान है, पर इंदौर से 7 किलोमीटर दूर पितृ पर्वत पर यह तापमान कम है, क्योंकि यहां 3 लाख पेड़ हैं। प्रदूषण भी कम है।