इंदौर: एमवाय हॉस्पिटल के परिसर में दो पक्षो में जमकर हुआ विवाद और मारपीट, इस दौरान पुलिसकर्मी के साथ भी की गई मारपीट
Indore, Indore | May 28, 2024 इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में नशेड़ी इमरान और उसकी महिला साथी अमरीन द्वारा दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। वही मौके पर पहुंचे संयोगितागंज पुलिसकर्मी के द्वारा दोनों पक्षो को समझाइश दी जा रही थी। उसी दौरान विवाद करने वालो ने पुलिस के साथ भी मारपीट की, जिसपर से पुलिस ने आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।