इंदौर: सरकार ने सभी पालतू वन्य प्राणियों का पंजीयन किया अनिवार्य, वन विभाग ने पंजीयन के लिए दिया 6 महीने का समय
Indore, Indore | May 28, 2024 वन्य प्राणियों का तंत्र साधना या अन्य दुरुपयोग से बचाने के लिए भारत सरकार के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें वन्य प्राणी जिनको आम जनता अपने घरों में पालती है, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए नियम कानून बनाए गए हैं। जिसके तहत जो लोग भी अपने घरों में कोई वन्य प्राणी पालते हैं, उन्हे उनका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हो गया है। जिसके बाद कार्रवाई होगी।