पलिया: पलिया नगर के शारदा नदी से चल रहे अवैध बालू खनन पर नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव ने की कार्रवाई
पलिया नगर में शारदा नदी से लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव ने टीम के साथ छापेमारी कर बालू से लदी दो ट्रालियां और एक ट्रैक्टर पकड़ लिया। कार्यवाही के बाद क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कम्प मच गया।