कांके: कांके थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2026 कांके थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर तस्करों की पहचान सलमान हुसैन और देव करमाली के रूप में हुई है।