चान्हो: IAS मनीष रंजन पहुंचे ईडी ऑफिस, टेंडर कमीशन घोटाला मामले में दूसरी बार पूछताछ।
Chanho, Ranchi | Jun 3, 2024 रांची झारखण्ड में टेंडर कमीशन घोटाले मामले में ED जांच कर रही है इस मामले को लेकर सोमवार को आईएएस मनीष रंजन ईडी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद टेंडर कमीशन घोटाले मामले में ईडी के अधिकारियों के द्वारा उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई इससे पहले 28 मई को करीब आठ घंटे तक उन से पूछताछ की गई थी।