चान्हो: आलमगीर आलम समेत 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा।
Chanho, Ranchi | Jun 1, 2024 टेंडर घोटाला मामले मे मंत्री आलमगीर आलम समेत 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है अब इनकी अगली पेशी 15 जून को होगी. मंत्री आलमगीर आलम उनके पीएस संजीव लाल एवं सहायक जहांगीर आलम, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत सभी 9 आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पीएमएलए की विशेष कोर्ट में शनिवार को हुई।