चान्हो: ताला में 12 पाड़हा जेठ जतरा का हुआ आयोजन, पूर्व आईएएस अधिकारी डॉक्टर परमेश्वर भगत हुए शामिल
Chanho, Ranchi | Jun 2, 2024 चान्हो प्रखंड अंतर्गत ताला में 12 पाड़हा जेठ जतरा हर्षोउल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. परमेश्वर भगत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जतरा का शुभकामना संदेश देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हम सभी लोगों को मिल जुल कर प्रेम पूर्वक से जीवन यापन करना चाहिए। जतरा हमारी संस्कृति और सभ्यता का पहचान है।