चान्हो: शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाया शारीरिक संबंध कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा।
Chanho, Ranchi | Jun 1, 2024 रांची न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी मुकेश लाल महतो को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर मुकेश को 10 महीने की अतिरिक्त सश्रम करावास की सजा काटनी होगी।Court में दोषी के पक्ष में वकील सुजय दयाल ने जबकि अभियोजन पक्ष के लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने बहस की।