मैरवा: मैरवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन को लेकर मैरवा नगर में बैठक हुई आयोजित
Mairwa, Siwan | Feb 21, 2024 मैरवा रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के संचालक को लेकर स्थानीय लोगों ने मैरवा नगर में आज बैठक आयोजित किया। बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारियों से मिलकर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री से वार्तालाप करने की बात की गई। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेन की ठहराव की स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही है।