मैरवा: मझौली चौक के समीप सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, सिवान रेफर
Mairwa, Siwan | Feb 20, 2024 मझौली चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक सोहनपुर बाजार का रहने वाला अविनाश कुमार है। वह मोटरसाइकिल से मैरवा बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था तभी एक अनियंत्रित ऑटो वाले ने उसे टक्कर मार दिया। स्थानीय अस्पताल से उसे इलाज के लिए डॉक्टरों ने सिवान रेफर कर दिया है।