मैरवा: मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा उठाकर घर नहीं बनाने वाले को भेजा गया नोटिस
Mairwa, Siwan | Feb 17, 2024 मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र के वैसे लोगों को नोटिस भेजा गया है जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा उठाकर घर नहीं बनाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इन सभी को नोटिस भेजा गया है। अगर इन लोगों के द्वारा घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो सभी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।