सहारनपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में खेत से बरामद शव के पास नशे का सामान मिला, पोस्टमार्टम के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ताहरपुर के निकट एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार तथा पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।