चायल: भाकियू अम्बावता ने चायल तहसील में उठाईं जनसमस्याएं, तहसीलदार को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को चायल तहसील परिसर में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों एवं आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार संजय दुबे को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।