घोड़ाडोंगरी: धहड़गांव में युवक से मारपीट के विरोध में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पर ग्रामीणों का हंगामा, कार्रवाई की मांग
घोड़ाडोंगरी में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई, जब धहड़गांव के एक युवक के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सीवनपाठ के कुछ युवकों द्वारा धहड़गांव निवासी युवक के साथ विवाद के बाद मारपीट की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।