इकौना: ब्लॉक इकौना में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर हुई कार्यशाला, पिछली बार से अधिक सदस्यों को जोड़ने का लिया गया संकल्प
भाजपा की सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।दरअसल भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।वहीं एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।वहीं कार्यकर्ता घर-घर जाकर नये सदस्य बनाएंगे।