इकौना: इकौना मे संचालित गैर मान्यता प्राप्त जामिया कादिरिया बरकातिया लिलबनात आवासीय मदरसा सीज
गैर मान्यता प्राप्त आवासीय मदरसे को बीते बृहस्पतिवार छापेमारी के दौरान सीज कर दिया गया। बताया जा रहा की यह मदरसा करीब 5 वर्षों से संचालित था, जिसमें सिर्फ बालिकाएं ही अध्ययन करतीं थीं । वहीं मदरसे में हिंदी उर्दू और अरबी की तालीम दी जा रही थी। जबकि मदरसा सुरक्षा मानको को भी पूरा नहीं कर रहा था, वहीं सभी लड़कियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।