इकौना: प्रसव पीड़ा पर मिस्बाह नर्सिंग होम इकौना मे भर्ती जच्चा बच्चा की इलाज के दौरान मौत स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंगहोम किया सील
इकौना के मिस्बाह नर्सिंग होम में गिलौला क्षेत्र से एक महिला को प्रसव के लिए बीते रविवार भर्ती कराया गया था।वहीं इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया था।वहीं रेफर के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है की इलाज में लापरवाही बरती गई फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम सील कर दिया है वहीं अन्य मरीजों को सीएचसी भिजवाया गया है।