इकौना: आर्म्स एक्ट से संबंधित एक वारंटी को कल्याणपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में जारी किया था वारंट
श्रावस्ती न्यायालय के निर्देश के क्रम में पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित एक वारंटी को कल्याणपुर से गिरफ्तार किया है। दरअसल गिरफ्तार वारंटी का नाम सोमप्रकाश पुत्र बच्चा राम निवासी कल्याणपुर है, वहीं वारंटी की गिरफ्तारी के लिए श्रावस्ती न्यायालय के द्वारा वारंट भी जारी किया गया था। फिलहाल पुलिस वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।