सूरजपुर: नेशनल लोक अदालत 09 मई को, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
सूरजपुर में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक शाखा प्रबंधक, विद्युत, दूरसंचार एवं नगरपालिका विभाग के अधिकारी शामिल हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वाधान में किया जा रहा है।