फुलवारी: फुलवारीशरीफ में आलू के बोरों में छिपाई शराब पुलिस ने की बरामद, चालक गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में 6 मई को पुलिस को सूचना मिली कि एक जुगाड़ वाहन के माध्यम से आलू के बोरे में छुपा कर भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आलू के बोरे में छुपा कर तस्करी की जा रही लगभग 450 लीटर अवैध विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया। मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।