मऊरानीपुर: सुखनई नदी के पास दुकानों की शिकायत पर एडीएम ने मऊरानीपुर का दौरा किया, मौके पर की जांच और दिए सख्त निर्देश
मऊरानीपुर में सुखनई नदी के पास अवैध रूप से दुकानें बनाए जाने की शिकायत पर एडीएम शिव प्रताप ने शुक्रवार शाम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ उपजिलाधिकारी स्वेता साहू और तहसीलदार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।