बड़ागांव धसान: पोखना तालाब: मुख्यमंत्री का जल गंगा संवर्धन अभियान बेअसर, अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा ऐतिहासिक चंदेल कालीन पोखना तालाब
बड़ागांव का चंदेलकालीन पोखना तालाब संवर्धन संरक्षण की अभाव मे अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है एक तरफ तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत समस्त जल संरचनाओं की साफ सफाई की जा रही है लेकिन बड़ागांव में जीवन आधार कहे जाने वाला पोखना तालाब मे जलकुंभी से इसके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है कुछ ग्रामीणों ने प्रयास करके तालाब से जलकुंभी हटाई है