खुरई: बनहट में उधार पैसे न देने पर पड़ोसी ने दंपत्ति को डंडे से पीटा, पति गंभीर घायल, मामला दर्ज
Khurai, Sagar | May 6, 2026 बुधवार दोपहर 1.00 बजे घायल के बेटे ने जानकारी दी कि मंगल बुद्धवार की रात को पड़ोस में रहने वाला गोलू रैकवार आया और उसके पिता से कहने लगा कि तुम्हारी कुटीर के पैसे आये हैं उसे उधार देदो उसके पिता ने कहा मकान का काम लगाना है पैसे नहीं दे सकता,इस पर वह गालियां देने लगा और डंडे से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया, उसकी माँ को भी मारा मंगलसूत्र छीनकर ले गया,मामला दर्ज