खैरथल: खैरथल में पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, पुलिस ने दो पटाखा दुकानों पर मारा छापा, दो व्यापारी गिरफ्तार
खैरथल पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ गुरुवार देर शाम सख्त कार्रवाई की। खैरथल थाना अधिकारी ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बताया कि पुलिस ने शहर की दो दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। और नवीन पुत्र लेखराज सहित इंद्र कुमार पुत्र उद्धव दास को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।