पिछोर: पिछोर बस स्टैंड पर जाम की समस्या, पुलिस ने हटवाए सब्जी-फलों के ठेले।
यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पिछोर थाना पुलिस ने बुधवार रात लगभग 8 बजे नगर भ्रमण के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर अवैध रूप से लगे सब्जी और फलों के ठेलों को हटवाया। बस स्टैंड पिछोर का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां रोजाना बसों का आवागमन होता है।मुख्य सड़क पर सब्जी-फलों के ठेले लगने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती