बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने की राम गोपाल के परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग
परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बुधवार को मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिसमें हिंदुओं का उत्पीड़न रोके जाने, ब्राह्मण आयोग का गठन करने समेत अन्य मांग शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा है। उन्होंने बताया की परिवार को एक करोड रुपए सहायता राशि प्रदान करने की मांग भी की गई है।