उदवंत नगर: कारीसाथ फोरलेन पर युवक रिश्तेदार का हाल जानने निकला, खुद तीन दोस्तों संग हुआ अस्पताल में भर्ती
आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में तीयर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी अजय पासवान का पुत्र है।