जौनपुर: उतरीजपुर गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी और ₹50 लाख मुआवजे की मांग को लेकर डीएम से मिला श्रीप्रकाश का परिवार
बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में टावर से गिरकर श्रीप्रकाश यादव की मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी डॉ. सैमुअल पाल से मुलाकात करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यवस्था और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा।