बीकानेर: जयपुर रोड पर आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत
बीकानेर शहर में निराश्रित पशुओं का आतंक लगातार हादसों का कारण बन रहा है। ताजा मामला व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क पर अचानक आए आवारा पशु से बाइक टकराने पर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा 26 मई सुबह करीब साढ़े छह बजे जयपुर रोड स्थित सुभाष पेट्रोल पंप के पास हुआ। नागौर निवासी तथा वर्तमान में वृंदावन एनक्लेव में रह रहे रमजान पु