रसूलाबाद: लखनऊ हादसे के बाद रसूलाबाद में कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू, प्रशासन ने सुरक्षा मानकों पर सख्ती बरती
राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई आगजनी की घटना के बाद रसूलाबाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं।