मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के भावत चौराहा के पास निवासी शिखा पाल पत्नी अर्जुन पाल का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वही मायके पक्ष में हत्या करने का आरोप लगाया है।