राघोगढ़: NH 46 साड़ा कॉलोनी शिवम कांप्लेक्स के पास तीर रफ्तार कर डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार सवार लोग बाल बाल बचे
राघोगढ़ में नेशनल हाईवे 46 पर विजयपुर थाना क्षेत्र के साडा कॉलोनी में शिवम कांप्लेक्स के सामने सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 3 जुलाई को वायरल वीडियो में घटना दो-तीन जुलाई रात की बताई गई है। कार ब्यावरा से गुना की तरफ आ रही थी। 1033 हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।