फतेहाबाद: निबोहरा के ग्राम रामगढ़ में मनाया गया पोषण पखवाड़ा, आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
Fatehabad, Agra | Apr 24, 2026 निबोहरा क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।