गुना नगर: दुर्गा टॉकीज गली नई सड़क पर घर के बाहर से बुलेट बाइक चोरी, दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद, कोतवाली में की शिकायत
गुना कोतवाली थाना के दुर्गा टॉकीज गली नई सड़क से बुलेट बाइक चोरी हो गई। 10 जुलाई को फरियादी सर्वेश दुबे निवासी दुर्गा टॉकीज के पास नई सड़क ने पुलिस को बताया, 9 जुलाई रात को बाइक घर के बाहर रखी थी, देर रात दो नकाबपोश चोर धक्का देकर बुलेट बाइक चोरी कर ले गए। ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। फरियादी ने फुटेज के साथ थाना में शिकायत की है।