बिसौली: बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर पुलिस चौकी के पास चलते ट्रक के दो पहिए निकले, बाइक सवार युवक घायल
Bisauli, Budaun | Jul 29, 2026 बिसौली नगर के बिल्सी रोड स्थित कुडोली मोड़ के पास पुलिस चौकी के समीप बुधवार को शाम 6 बजे करीब एक बड़ा हादसा हो गया। बुलंदशहर से माल भरकर पश्चिम बंगाल जा रहे एक ट्रक के चलते समय अचानक पीछे के दो पहिए निकल गए। अनियंत्रित होकर निकले पहिए सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक से टकरा गए, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।