नगरी: जंगल के बीच शानदार कॉलोनी लोगों को आकर्षित कर रही है
Nagri, Dhamtari | Apr 23, 2026 धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के घने जंगलों और प्राकृतिक परिवेश के बीच स्थित मसानडबरा आज विकास, संवेदनशील प्रशासन और जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित इस गांव में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के 42 परिवार निवास करते हैं। कुल 173 सदस्यों वाले इस गांव में 37 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत।