विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर आज नागरिक चिकित्सालय करसोग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए बताया कि समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का प्रमुख उपाय है।