पीलीभीत: मटैना भूदान भूमि को भूमिधरी हक दिलाने का विधायक ने दिया आश्वासन
पीलीभीत पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटैना और ग्राम पंचायत जमुनिया जगतपुर में शनिवार दोपहर एक बजे चौपाल का आयोजन किया गया, जहां विधायक बाबूराम पासवान ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने भूदान की जमीनों पर भूमिधरी अधिकार दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई।