सिराथू: गोवंश लदी एक पिकअप ने सिराथू तहसील के पास एक ऑटो को मारी टक्करआधा दर्जन घायल
सैनी थाना क्षेत्र में सिराथू तहसील के पास शनिवार को गोवंश लदी बोलेरो पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 6 लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद भाग रहे पिकअप ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।