सिराथू: पत्रकार आकाश चंदेल की आत्म शान्ति के लिए सिराथू पत्रकार संघ ने सैनी में आयोजित की शोकसभा
सिराथू के भौतर गाँव के रहने वाले पत्रकार आकाश चंदेल की मार्ग हादसे में मौत हो गई थी जिसके बाद पत्रकारिता में शोक की लहर दौड़ गई है।शुक्रवार को सिराथू पत्रकार संघ के पत्रकारों ने सैनी में एक शोकसभा आयोजित की है जिसमें काफ़ी संख्या में इलाक़ाई पत्रकार जमा हुवे थे। दो दिन पहले आकाश चंदेल अपने घर जा रहे थे तभी तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिस कारण मौत हुई थी।