बलिया: उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने ग्रामीण युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना शुरू की
Ballia, Ballia | Apr 18, 2026 उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बलिया के ग्रामीण युवाओं के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना शुरू की है। इस बात की जानकारी जिला सूचना अधिकारी ने शनिवार की शाम पांच बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार महिला और पुरुषों को अपने ही गांव में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।