नानपारा: लक्ष्मणपुर मटेही में तलाकशुदा पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटने का आरोप, सास की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीटने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी। बुधवार देर रात महिला की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम लक्ष्मणपुर मटेही निवासी रेशमा (25) है।