ऊंचाहार: कल्यानपुर डेलौली में सर्विस रोड न बनने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के कल्यानपुर डेलौली गाँव के पास से गंगा एक्सप्रेस वे गुजरा है, जहां कार्यदायी संस्था द्वारा सर्विस रोड बनाने की बजाय खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाकर किसानों के खेतों को जाने वाले मुख्य रास्ते को बंद कर दिया गया,जिससे हजारों बीघे बोई फसल पर खतरा मंडरा रहा है।रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सर्विस रोड बनाये जाने की मांग की है।